मैं 40 के बाद मोटा क्यों हो रहा हूं?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 11:32

बहुत सी महिलाओं की यह शिकायत होती है कि वह 40 की उम्र के बाद मोटी (Obesity) होना शुरू हो गईं।ऐसा क्यों होता है? क्या आप भी इसकी शिकार हैं?वजन बढ़ना एक सामान्य प्रक्रिया है जिसे अधिकांश लोग जूझते हैं। वजन बढ़ने का मुख्य कारण तो हमारा लाइफस्टाइल है। दिन प्रतिदिन बढ़ती व्यस्त जीवन शैली और अन हेल्दी खानपान इसकी एक वजह है। हालांकि इसके अलावा और भी बहुत से वजन बढ़ने (weight gain) के कारण हैं जैसे अनुवांशिक या हार्मोन इंबैलेंस आदि। यदि आप अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं तो आप अपने वजन को संतुलित रख सकते हैं। हालांकि महिला हो या पुरुष सभी को इस स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन पुरुषों के मुकाबले 40 वर्ष की आयु के बाद महिलाओं का वजन बढ़ना (Weight Gain) आम बात है। अगर आप भी 40 या उसके आसपास हैं तो आपको भी इस स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए जरूरी है उन कारणों को जानना जिसकी वजह से वजन बढ़ने की समस्या से दो चार होना पड़ता है। निम्न कुछ कारण इसके पीछे की वजह हो सकते हैं।

1. हार्मोनल असंतुलन के कारण (Hormonal Imbalance)

यह ज्यादातर महिलाओं के उम्र बढ़ने के साथ साथ बढ़ने वाले वजन का मुख्य कारण होता है। यह उम्र महिलाओं की मेनोपॉज वाली उम्र भी होती है इसलिए इस उम्र में महिलाओं की ओवरी एस्ट्रोजेन का उत्पादन करना कम कर देती है। आपके हार्मोन्स को संतुलित होने के लिए इस दौरान फैट की आवश्यकता होती है इसलिए आप इस उम्र में मोटी हो जाती हैं।

2. प्रोजेस्ट्रॉन हार्मोन की कमी (Progesterone Level)

जब महिलाओं में मेनोपॉज होता है तो उनके शरीर में प्रोजेस्ट्रॉन का बनना कम होना शुरू हो जाता है। हालांकि प्रोजेस्ट्रॉन की कमी के कारण उनका वजन नही बढ़ता, लेकिन इसके कारण उनके शरीर में पेट फूलने व वॉटर रिटेंशन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। जिस कारण उनको लगता है कि उनका वजन बढ़ गया।

3. भूख ज्यादा लगना (More Appetite)

इस उम्र में आपके हार्मोन्स बदल जाते हैं, जिस कारण उनको बहुत ज्यादा भूख लगनी शुरू हो जाती है। इस कारण वे सामान्य से ज्यादा खाना खाने लगती हैं और ओवर ईटिंग करना शुरू कर देती हैं। फिर इस कारण उनका वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। इस उम्र में उनको ज्यादा जंक फूड खाने का भी मन करता है।
4. कमजोर मेटाबॉलिज्म (Weak Metabolism Factor)

जैसे जैसे उनकी उम्र बढ़ती जाती है उनका मेटाबॉलिज्म धीमा होना शुरू हो जाता है। यह समस्या हर महिला को झेलनी पड़ती है। जब उनका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है तो उनका शरीर कम कैलोरीज़ बर्न करता है और इस कारण आपके पेट पर फैट की एक परत आपको अलग से नजर आने लगती है। इसलिए वजन बढ़ने का एक कारण उनकी उम्र बढ़ना भी है।

5. इन्सुलिन रेजिस्टेंस (Insulin Resistance)

यदि 40 की उम्र के बाद भी आप अपनी डाइट में सफेद शुगर व ज्यादा प्रोसेस्ड फूड खाती हैं तो आपके शरीर में इंसुलिन का रेजिस्टेंस होना तो बनता है। इस कारण आपका शरीर फैट को जमा करके रखना शुरू कर देता है जिससे आपका वजन बढ़ने लगेगा। इसलिए इस प्रकार के खाद्य कम से कम खाएं।
6. स्ट्रेस लेना कम करें (Reduce your Stress)

जब महिलाओ की उम्र 40 से ऊपर हो जाती है तो उनको अधिक स्ट्रेस होने लगता है। कहीं न कहीं उन्हें अपने परिवार की, अपने बच्चों को सेट करने की ज्यादा चिंता होती है। जब आप ज्यादा स्ट्रेस लेती हैं तो आपकी एड्रिनल ग्लैंड कार्टिसोल नामक हार्मोन प्रोड्यूस करती है। कार्टिसोल आपका वजन कम होने से रोकता है। इसलिए यह भी आपके वजन बढ़ने का एक कारण होता है। ज्यादा स्ट्रेस होने से स्वयं को बचाने के लिए आप मेडिटेशन व योग कर सकती हैं।

7. शारीरिक गतिविधियों का एकदम से कम हो जाना

बहुत सी महिलाएं जब इस उम्र में आ जाती हैं तो वह शारीरिक गतिविधियां केवल न के बराबर करती हैं। जिस कारण उनके शरीर से कैलोरीज़ व फैट बर्न नही हो पाता और वह लगातार उल्टा सीधा खाने से अपना वजन बढ़ाती रहती हैं। इसलिए उनका इस उम्र में सभी रोगों से बचने के लिए एक्सरसाइज व योग आदि करना भी जरूरी होता है।

इनके अलावा अकसर देखा गया है कि कुछ महिलाएं छोटी-छोटी शारीरिक परेशानियों पर स्वयं ही दवाई ले लेती हैं वह भी एक कारण है वजन बढ़ने का। खासकर कि कुछ एंटी डिप्रेसेंट और कॉर्टिकोस्टेरॉइड।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info